तमिलनाडु में सरकार गठन की प्रक्रिया तेज, TVK प्रमुख विजय जोसफ ने राज्यपाल से की मुलाकात
चेन्नई, तमिलनाडु : तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।
टीवीके प्रमुख Vijay Joseph ने आज राजभवन पहुंचकर राज्यपाल से मुलाकात की। यह मुलाकात उस समय हुई जब राज्यपाल की ओर से उन्हें सरकार गठन के लिए औपचारिक निमंत्रण दिया गया।
सूत्रों के अनुसार, विजय जोसफ ने दावा किया है कि उन्हें विधानसभा में बहुमत का समर्थन प्राप्त है।
उनकी पार्टी ने हाल ही में हुए तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने का दावा किया है।