शॉकिंग! एयर इंडिया CEO कैम्पबेल विल्सन ने इस्तीफा दिया, 2027 तक का कार्यकाल अधूरा छोड़ा

by Real4newsdesk
शॉकिंग! एयर इंडिया CEO कैम्पबेल विल्सन ने इस्तीफा दिया, 2027 तक का कार्यकाल अधूरा छोड़ा

एयर इंडिया के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) और मैनेजिंग डायरेक्टर कैम्पबेल विल्सन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। टाटा ग्रुप के स्वामित्व वाली एयरलाइंस में विल्सन का कार्यकाल जुलाई 2027 तक था, लेकिन उन्होंने अचानक इस्तीफा सौंप दिया। उनका इस्तीफा पिछले हफ्ते बोर्ड मीटिंग में स्वीकार कर लिया गया। सूत्रों के अनुसार, कैम्पबेल विल्सन नया CEO नियुक्त होने तक कंपनी में बने रहेंगे ताकि लीडरशिप ट्रांजिशन सुचारू रूप से हो सके। वे वर्तमान में नोटिस पीरियड पर हैं। विल्सन ने मई 2022 में सिंगापुर एयरलाइंस की सब्सिडियरी Scoot से एयर इंडिया जॉइन की थी। उनका इस्तीफा ऐसे समय आया है जब एयर इंडिया पिछले साल हुए घातक प्लेन क्रैश (जिसमें 260 से ज्यादा लोगों की मौत हुई), लगातार घाटे, ऑपरेशनल चुनौतियों और बढ़ती रेगुलेटरी जांच का सामना कर रही है। टाटा ग्रुप ने अभी नया CEO नियुक्त करने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। यह बदलाव एयर इंडिया के विस्तार और रीब्रांडिंग प्लान के बीच महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


------ समाप्त -----


Real4newsdesk

Real4newsdesk