राधामोहन सिंह ने महिला आरक्षण बिल न पास होने पर विपक्ष पर साधा निशाना
बीजेपी सांसद राधामोहन सिंह ने महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन) के लोकसभा में पास न होने पर विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों का रवैया जनता ने देख लिया है। उनका कुतर्क जनता समझ चुकी है। महिला शक्ति इसका जवाब देगी। विपक्षी दलों को माताओं-बहनों के बीच जाने का नैतिक अधिकार नहीं है। इस विरोध का परिणाम उन्हें भोगना पड़ेगा।
नोट: कल के विशेष संसदीय सत्र में महिला आरक्षण संबंधी संशोधन बिल पर वोटिंग हुई, जिसमें विपक्ष के विरोध के कारण यह पास नहीं हो सका।