उत्तर प्रदेश में महिलाओं में तेजी से लोकप्रिय हो रही है योगा और मेडिटेशन की नई क्लासेस
लखनऊ। व्यस्त जीवनशैली और तनाव को कम करने के लिए उत्तर प्रदेश की महिलाएं अब योगा और मेडिटेशन की क्लासेस जॉइन कर रही हैं। वाराणसी, कानपुर और गोरखपुर में कई नए योगा सेंटर्स खुल गए हैं। सुबह 5 बजे से शुरू होने वाली ये क्लासेस खासकर कामकाजी महिलाओं और गृहिणियों के बीच काफी पॉपुलर हो रही हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि रोज 30 मिनट योग करने से ब्लड प्रेशर और स्ट्रेस हार्मोन कंट्रोल रहता है।