PM मोदी रोजगार मेला: 51 हजार से ज्यादा युवाओं को सौंपे डिजिटल नियुक्ति पत्र
नई दिल्ली/पटना, 23 मई 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्रदान करते हुए 19वें रोजगार मेला के तहत 51,000 से अधिक युवाओं को डिजिटल नियुक्ति पत्र सौंपे। पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस कार्यक्रम को संबोधित किया और चयनित युवाओं को बधाई दी।
पटना के दानापुर में भी हुआ रोजगार मेला
केंद्रीय रोजगार मेला के साथ-साथ बिहार के पटना के दानापुर में भी स्थानीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया। यहां 115 अभ्यर्थियों को केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।
सबसे अधिक चयन रेलवे और डाक विभाग में हुआ है। इसके अलावा अन्य केंद्रीय विभागों में भी युवाओं को नौकरियां मिली हैं।
कार्यक्रम में मौजूद रहे प्रमुख नेता
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। नियुक्ति पत्र पाकर युवाओं के चेहरे खिल उठे और उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया।
पीएम मोदी का संदेश
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सरकार युवाओं को सशक्त बनाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। रोजगार मेला इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस मेला के माध्यम से अब तक लाखों युवाओं को सरकारी और निजी क्षेत्र में नौकरियां मिल चुकी हैं।
